अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने कहा कि धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पहले पड़पोते का परिवार में स्वागत करते हुए अंबानी और मेहता परिवार बहुत खुश हैं।
नई दिल्ली। मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने बेटे के जन्म की घोषणा की है। श्लोका और आकाश अंबानी गुरुवार को माता-पिता बन गए हैं। श्लोका ने मुंबई में बेटे को जन्म दिया है। नीता और मुकेश अंबानी ने पहली बार दादा-दादी बनने पर खुशी जताई है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।