नई दिल्ली। आईपीएल 2018 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में 14 रन जीत दर्ज की। ये जीत विराट की तरफ से अनुष्का को उनका बर्थ-डे गिफ्ट था। इस मैच में विराट का बल्ला भले ही ज्यादा नहीं बोला। मगर कप्तानी में कोहली विराट साबित हुए और गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करते हुए टीम की जीत तय कर दी है।
इस बीच मैच के बाद की तस्वीर सामने आई है। जिसमें विराट अनुष्का के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की रिश्तों की गर्मजोशी साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने बहुत प्यारा कैप्शन लिखा है। अनुष्का ने लिखा कि, बेस्ट बर्थडे, दुनिया के सबसे बेस्ट, बहादुर और दयालु इंसान के साथ। इस दिन को खास बनाने के लिए शुक्रिया।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही इस जोड़ी की सलामत रहने की बात कह रहे हैं।
मैच के दौरान भी अनुष्का पूरे वक्त स्टेडियम में मौजूद रहीं थीं और विराट की हौसलाअफजाई करती नजर आईं थीं।
मैच से पहले विराट और अनुष्का बैंगलोर के एक मॉल में अवेंजर्स फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान फैंस भी दोनों की एक झलक पाने के लिए मॉल के अंदर खड़े नजर आ रहे थे।