शिकागो। अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस की छुट्टियों के सप्ताहंत के शुरुआती 14 घंटों में शहर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। नवीनतम गोलीबारी की घटना शनिवार को हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी।
शिकागो सन-टाइम्स ने पुलिस के हवाले से बताया कि युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। शिकागो में 2016 में छुट्टियों के दौरान 59 लोगों पर गोली चली थी जिसमें 11 मारे गए थे।